Sunday 1 April 2018

01 अप्रैल – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई

1935 में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया। इसे बैंकों का बैंक कहा जाता है। रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया।  केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है जहां गवर्नर बैठते हैं और जहां नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं। यद्यपि प्रारंभ में यह निजी स्वमित्व वाला था, 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वमित्व है।

1582 में फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में हुई। तब से दुनिया में इस दिन एक दूसरे को मूर्ख बनाने की पंरपरा चल पड़ी। इसी दिन पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया। प्रचलित अवधारणा के मुताबिक प्राचीनकाल में रोमन लोग अप्रैल में अपने नए वर्ष की शुरुआत करते थे।

1860 में लंदन के हजारों लोगों के घरों में पोस्ट कार्ड भेजकर यह सूचना दी गई कि आज शाम को टॉवर ऑफ लंदन में सफेद गधों को स्नान कराया जाएगा। आप सभी देखने के लिए आ सकते हैं, यह सब देखने के लिए कार्ड जरुर लेकर आएं। लेकिन उन दिनों किन्हीं कारणों की वजह से टॉवर ऑफ लंदन के लिए बंद था। शाम होते ही टॉवर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ लग गई। लोगों अंदर जाने के लिए धक्का- मुक्की तक करने लगे। लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें किसी ने अप्रैल फूल बनाया है।


1793 में जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53 हजार लोगों की मौत।


1839 में  कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।

1867 में  सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।

1867 में पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।

1878 में कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए  खोल दिया गया।

1881में यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भड़का।

1889 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ।

1891में ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत।

1924 में एडॉल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई। लेकिन वह केवल 9 महीने तक जेल में रहा।

1924 में सेवना एयरलाइन्स की व्यापारिक उड़ानें शुरु। पहली उड़ान बेल्जियम के लिए हुई।

1931में निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत।

1933 में कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।

1936 में ओडिशा राज्य की स्थापना हुई । यहं बंगाल प्रांत से अलग किया गया था।

2010 में अफ्रीकी देश गिनी बिसाऊ में सत्ता पर सेना ने कब्जा कर लिया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment