Monday 30 April 2018

30 अप्रैल : दादा साहेब फाल्के का जन्म हुआ

1870 में भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म नासिक के पास त्रयंबकेश्वर में हुआ। दादा साहब फालकेसर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से प्रशिक्षित सृजनशील कलाकार थे। वह मंच के अनुभवी अभिनेता थेशौकिया जादूगर थे। कला भवन बड़ौदा से फोटोग्राफी का एक पाठ्यक्रम भी किया था। 1912 में दादासाहब के द्वारा पहली मूक फिल्म "राजा हरिश्चंन्द्र" का निर्माण हुआ। इस चलचित्र (फिल्म) के निर्मातालेखककैमरामैन इत्यादि सबकुछ दादासाहब ही थे
दादा साहेब फाल्के पुरस्कारभारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार हैको कि किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। 
1030 में गजनी के सुलतान महमूद का निधन।

1563 में यहूदियों को चार्ल्स छठे के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
1598 में अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन। 
1789 में जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1863 में ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसैना की कमान ब्रिटिश एडमिरल को सौपी गई।
1864 में न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
1896 में आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म।
1908 में खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।

1945 में जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
1956 में अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हो गई।
1975 में वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
1991 में बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
 2010 में बेल्जियम सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक के एक कानूनी मसौदे को संसद के निचले सदन ने मंजूरी दे दी। 
2010 में  नेपाल के माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में माओवादी प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को भंग करने और वर्ष 1950 की भारत-नेपाल संधि को निरस्त करने की मांग की पूर्ति के लिए काठमांडू में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए।
2013 में नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment