Saturday 4 August 2018

04 अगस्त - किशोर कुमार का खंडवा में जन्म हुआ

1929 में अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार पैदा हुए थे. उनका जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में गांगुली परिवार में हुआ। वे अभिनेता अशोक कुमार और अनूप कुमार के भाई थे। फिल्म चलती का नाम गाड़ी में तीनों भाइयों ने एक साथ अभिनय किया। किशोर को अपनी जन्मस्थली से काफी लगाव था। वे आखिरी दिनों में मुंबई छोड़कर खंडवा आना चाहते थे। उनके बेटे अमित कुमार भी गायक हैं। किशोर ने दूर गगन की छांव में जैसी संवेदनशील फिल्म का निर्माण किया था। 


1875 में 04 अगस्त को बच्‍चों के लिए बेहतरीन कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन की मृत्यु हुई।  उनका जन्म 2 अप्रैल 1805 को डेनमार्क में हुआ था। उन्होंने कई लोकप्रिय लघु कथाएं लिखीं।

1886 में कोलंबिया ने अपना नया संविधान अंगीकार किया। 

1845 में फ़िरोजशाह मेहता जो भारतीय राजनेता और बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता थे उनका जन्म हुआ।

1870 में ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।

1930 में यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया। 

1947 में जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्‍थापना हुई। 

1961 में अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का जन्‍म हुआ था। 

1997 में मोहम्मद ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया।

1999 में चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इनकार किया।

2001 में रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।

2004 में 'नासा' ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावला नाम दिया।

2007 में मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

2008 में सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment