Friday 10 August 2018

10 अगस्त - शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज पंडित भातखंडे का जन्‍म हुआ


1860 में आज ही के दिन शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज पंडित विष्‍णु नारायण भातखंडे का जन्‍म मुंबई में हुआ था। भारतीय शास्त्रीय संगीत के उत्थान में उनका बड़ा योगदान है।  उन्होंने देश भर में घूम-घूमकर उस्तादों से बंदिशें एकत्रित किया। विभिन्न रागों पर उनसे चर्चा करके उनके मानक रूप निर्धारित करने और संगीतशास्त्र के रहस्यों से पर्दा उठाते हुए अनेक विद्वत्तापूर्ण पुस्तकें लिखी। 


612 ईसा पूर्व में असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या हुई, निनेवह नगर का पतन हुआ।

1678 में हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1787 में तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1793 को आज ही के दिन कला के शहर पैरिस में लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ. पश्चिमी जगत का कला इतिहास 200 साल पुराने इस संग्रहालय में छिपा है। 



1894 में वराह गिरी वेंकट गिरि भारत जो भारत के चौथे राष्ट्रपति बने, उनका जन्म हुआ।

1916 में प्रेम अदीब  का जन्म हुआ। वे भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।


1962 में आज ही के दिन बच्चों के चहेता  स्पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था। 

1990 में पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान 10 अगस्त के ही दिन शुक्र पर पहुंचा था। शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।

1995 में प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन हो गया।

1999 में चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।

2000 में श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। 

2001 में अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन मिला।

2004 में संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किए गए।

2006 में तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गए।

2008 में अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment