Wednesday 8 August 2018

8 अगस्त - विजय नगर में कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई

1509 में विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई। वे भारत के इतिहास में अत्यंत प्रखर और प्रतापी हिंदू राजाओं में गिने जाते हैं।आज विजयनगर कर्नाटक शहर में हंपी के नाम से जाना जाता है।

1549 में फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1700 में डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर.

1919 में रावलपिंडी संधि में ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी.

1942 में  महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। यह देश की स्वतंत्रता आंदोलन का चरमोत्कर्ष काल था।

1945 में सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1982 में अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच बैरुत में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1985  में गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।

1988 में नौ साल के लंबे युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी अफगानिस्तान से शुरू हुई.

1990 में अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।

1994 में इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।

1996  में अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।

1998 मे केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।

2000 में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार किया।

2003 मे पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।

2012 में नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।


2013 में पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

2 comments:

  1. आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन 78वां जन्म दिवस - दिलीप सरदेसाई और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    ReplyDelete