Wednesday 15 August 2018

15 अगस्त - अरविंद घोष का जन्म कोलकाता में हुआ

1872 में ब्रिटिश राज से भारत को आजादी दिलाने में शामिल रहने वाले क्रांतिकारी और बाद में आध्यात्मिक गुरु बने श्री ऑरबिन्द घोष का जन्म कोलकाता के एक संभ्रांत परिवार में हुआ। वे अलीपुर षडयंत्र केस के मुख्य आरोपी थे। उन्होंने 1926 में पुड्डुचेरी में अरविंदो आश्रम बनाया। इसके बाद बाकी जीवन आध्यात्मिक संत के तौर पर यहीं बिताया। 5 दिसंबर 1950 को पुड्डुचेरी में ही उनका निधन हो गया।


1519 में पनामा शहर बनाया गया।

1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।


1854 में ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई,  हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।

1907 में इंडियन बैंक स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।

1915 में प्रसिद्ध साहित्यकार इस्मत चुगताई का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।

1942 में पुणे के आगा खां पैलेस में महादेव देसाई का निधन हो गया। वे बापू के निजी सचिव के तौर पर काम कर रहे थे।

1947 में भारत को अंग्रेजों से इसी दिन आजादी मिली थी। देश के 32 करोड़ लोगों ने आजाद भारत की पहली सुबह देखी थी। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।

1947 में ही 15 अगस्त को हिंदी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री राखी गुलजार का जन्म बंगाल के रानाघाट में हुआ।

1950 में असम में करीब 3000 लोगों की मौत विनाशकारी भूकंप के कारण हुई

1971 में बहरीन को ब्रिटेन के शासन से आजादी मिली।

1972 में पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।

1979 में फ़रीदाबाद हरियाणा राज्य का 12 वां ज़िला बना।

1982 में राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

1990 में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

1994 में सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

1998 में उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

2018 में क्रिकेटर अजीत वाडेकर का 77 साल की आयु में निधन हो गया . वे टीम इंडिया के कप्तान रहे थे। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment