Tuesday 7 August 2018

07 अगस्त - कवि गुरु टैगोर का निधन हुआ


1941 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि एवं लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ। इन्होंने भारत का राष्ट्र गान जन गण मन अधिनायक हे.... लिखा था। गीतांजलि के रचयिता ने 80 साल की उम्र में कोलकाता में अंतिम सांस ली। जोड़ासाकू स्थित उनका आवास जो ठाकुर बाड़ी कहलाता था, अब विश्वविद्यालय बन गया। उसमें रविंद्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
उनकी कृति गीतांजलि को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। गोरा उनकी दूसरी प्रसिद्ध कृति है। उन्होंने काबुलीवाला जैसी कालजयी कहानी भी लिखी। 


322 ईसा पूर्व में 7 अगस्त को सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई।

1304 में इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। उन्होंने सादा शब्दों के शेरों से बहुत ख्याति प्राप्त की।

1606 में शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।

1668 में प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल किया.

1871 में प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबनिंद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।

1753 में ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई.

1905 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया.

1914 में रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया। 

1925 में प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का जन्म हुआ। वे अपनी स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के लिए जाने जाते हैं। 




1944 में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ पर यह 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाला था। 

1957 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1960 में अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली। 1891 में ईसवी में फ़्रांस ने इस देश को अपना उपनिवेश बनाया था

1982 में अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता लेबनान की राजधानी बैरुत में हुआ।

1994 में इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरू हुई।


2012 में नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।

2013 में पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई ।

2018 में तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे द्रमुक नेता एम करुणानिधि का निधन 94 साल की उम्र में हो गया। उन्हें करोड़ो समर्थक कलैनार कह कर बुलाते थे। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment