Saturday 11 August 2018

11 अगस्त - क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई

1908 में क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई। मात्र 18 साल की उम्र में खुदीराम आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूल गए। फांसी वाले दिन पूरे कोलकाता में लोगों का हुजूम लग गया। उनका जन्म दिसंबर 1889 को बंगाल के मिदनापुर में हुआ था। बिहार के मुजफ्फरपुर में 30 अप्रैल 1908 को खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने चीफ प्रेजिडेंसी मजिस्ट्रेट किंग्सफोर्ड की हत्या की योजना बनाई थी। 


3114 ईसा पूर्व में 11 अगस्त को ही ​चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई 
1347 में अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।

1492 में रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम रखा।

1778 में दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का आज ही जन्‍म हुआ था. 
  
1914 में फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की.
1929 में पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1940 में ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

1944 में अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1948 में लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।

1961 में दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। इसकी राजधानी सिलवासा है। पहले गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था.

1976 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगो में 17 लोग मारे गए.

1984 में तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1988 में पेशावर में आतंकवादी संगठन अलकायदा का गठन हुआ। पहली बैठक में ओसामा बिन लादेन और जवाहिरी मौजूद थे।

2003 में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली.

2012 में ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।

2018 में नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार वीएस नायपॉल का लंदन में निधन हो गया। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


No comments:

Post a Comment