Saturday 25 August 2018

25 अगस्त – नील आर्म स्ट्रांग की याद

2012 में चांद पर कदम रखने वाले नील आर्मस्‍ट्रांग का निधन हुआ था। स्टीफन आर्मस्ट्रांग और विवियोला इंजेल की प्रथम संतान के रूप में नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त 1930 को अमेरिका के ओहियो प्रान्त के वापाकोनेता में हुआ। चांद पर सबसे पहले क़दम रखने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग में हवाई यात्राओं के प्रति रुचि बचपन से ही शायद तभी जाग गई जब उनके पिता उन्हें हवाई उड़ानों को दिखलाने ले जाया करते थे।

1351 में दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी

1768 को ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए। कैप्टन कुक की वजह से इंसान ने 5000 मील का तटीय इलाका खोजा. जेम्स कुक ने कला और विज्ञान जगत को भी काफी कुछ दिया।

1819 में स्‍ककॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन हुआ था।

1867 में भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ था।

1916 में टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1917 में ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्‍स कमीशन मिला।

1940 में लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।

1957 में भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।

1963 में सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1977 में सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980 में जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1991 में बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 में ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।

1997 में मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।

2001 में लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।

2003 में मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।

2011 में श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment