Friday 24 August 2018

24 अगस्त – छपाई की दुनिया में क्रांतिकारी दिन

1456 में आज के दिन जर्मनी में छपाई की मशीन से बाइबिल की पहली प्रति छप कर बाहर आई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है। छपाई के इतिहास में क्रांतकारी दिन था वह। उसके बाद दुनिया में छपी हुई किताबों का चलन शुरू हुआ।

1600 में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज हेक्टरसूरत के तट पर पहुंचा।

1690 में कलकत्ता शहर की स्थापना हुई। इसी दिन जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।

1814 में ब्रिटिश कर्मियों ने आज ही के दिन व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।

1891 में थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।

1908 में में क्रांतिकारी राजगुरू का जन्‍म पुणे में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवराम हरि राजगुरु था। उन्हें 23 मार्च 1931 को भगत सिंह के साथ फांसी दी गई थी।

1925 में समाजसुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हो गया।

1993 में आज ही के दिन पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।

1954 में  आज ही के दिन गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।

1969 में वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने

1974 में फकरुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने। वे एक मात्र राष्ट्रपति रहे जिनकी मृत्यु पद पर रहते हुए हो गई।

1991 में यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्‍वतंत्र देश बना।

1995 में उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।

2000 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय संगीतकार कल्याण जी का निधन हुआ।


2008 में  बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment