Sunday 5 August 2018

05 अगस्त - लीला सेठ दिल्ली हाईकोर्ट में जज बनीं थीं


1991 में  न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली हाईकोर्ट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वे बाद में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश भी बनीं। किसी हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली वह पहली महिला थीं। वह जाने माने अंग्रेजी लेखक विक्रम सेठ की मां भी थीं।  5 मई 2017 को उनका निधन हो गया। उनकी जीवनी ऑन बैलेंस 2003 में पेंगुइन से प्रकाशित हुई थी। 


1543 में 5 अगस्त को फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।

1654 में फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया।

1775 में पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेश किया।

1775 में 5 अगस्त को पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को कोलकाता में फांसी दी गई ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी। 

1781 में डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।

1850 में प्रसिद्ध कहानीकार गाय दे मोपासां का जन्म हुआ।  उन्हें आधुनिक कहानी का जनक कहा जाता है।

1874 में  जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

1882 में 5 अगस्त को जापान में मार्शल लॉ लगाया गया।

1888 में कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट 1886 में करवाया था. लेकिन इस कार को लंबी दूरी तक अकेले चलाने का श्रेय उनकी पत्नी को जाता है। वे 5 अगस्त 1888 को इस कार से 104 किलोमीटर दूर के शहर गई।

1905 में  रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।

1914 में मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1915 में हिंदी के प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म यूपी के उन्नाव में हुआ। 


1915 में जर्मनी की सेना पॉलेंड की राजधानी वारसा में घुसी।

1921 में अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1926 में फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1930 में चांद पर कदम रखने वाले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ। 

1945 में  अमरीकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।

1949 में इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।

1950 में असम के पहले मुख्यमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई का निधन हो गया। 

1961 में  यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था. 25 साल के मेजर टिटोव ने अपने वोस्तोक-2 अंतरिक्ष विमान में पूरा दिन बिताया। 

1962 में हॉलीवुड अभिनेत्री मार्लिन मुनरो का निधन हो गया।


1974 में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ, वह अभिनेत्री तनुजा की बेटी और अजय देवगन की पत्नी हैं। 



(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment