Thursday 9 August 2018

9 अगस्त – आचार्य शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ

1773 में 9 अगस्त को दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण  शुरू हुआ था. इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं थीं।

1892 में थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1893 में 9 अगस्त को हिंदी के जाने माने साहित्यकार आचार्य शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ। उनका पैतृक गांव बिहार के बक्सर जिले का उनवास नामक गांव हैं। वे देहाती दुनिया नामक उपन्यास के अलावा कहानी का प्लाट, मुंडमाल जैसी कहानियों के लिए जाने जाते है।

1925 में 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के अगुवाई में घटित हुई थी। काकोरी उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पास स्थित है।

1933  में आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार हिंदी के मनोहर श्याम जोशी  का जन्म हुआ।

1938 में ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ। लेवर का कॅरियर रिकॉर्ड 536-138 का रहा। उनकी सिंगल्स में उच्चतम कॅरियर रैंकिंग 1961 में नंबर एक की रही।

1942 में मुंबई में अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई। मुम्बई के जिस पार्क से यह आंदोलन शुरू हुआ, उसे अगस्त क्रांति मैदान नाम दिया गया है। दू भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। 

1945 में अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।

1971 में भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1991 में बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म आज ही के दिन मंगलोर में हुआ था

 1999 में रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2000 में जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

2002 में प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ।

2002 में पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये, अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गए।

2005 में नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

2006 में नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।


2007 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment