Sunday 12 August 2018

12 अगस्त - मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा की मौत हुई

33 ईसा पूर्व में मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा की 38 साल की उम्र में मौत हो गई। वह अपनी बेइंतहा खूबसूरती और नाक के लिए मशहूर थीं। इतिहास में उसकी सुंदरता को लेकर तमाम तरह के किस्से गढ़े जाते हैं। उसकी चर्चा एक ऐसी रहस्यमय शख्सियत के रूप में होती है जिनके रहस्य पर से परदा हटाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे जितनी सुंदर और सेक्सी थीं उससे कहीं ज्यादा वे चतुर, षड्यंत्रकारी और क्रूर भी थीं।

1549 में  फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा कर लिय़ा।

1602 में बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या हुई।


1665 में अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।

1765 में इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई। 

1831 में नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।


1833 में अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।


1908 में हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

1914 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया। 

1919 में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ। 

1955 में जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हो गया। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली थी।

1960 में नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया। 

1981 में आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

1984 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।


1990 में टाइरेनोसॉरस रेक्स या 'टी रेक्स' का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।

2002 में रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के साथ डूब गई। इसमें सवार सभी 118 लोगों की मौत हो गई।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment