Tuesday 21 August 2018

21 अगस्त - आचार्य काका कालेलकर का निधन हुआ

1981 में आचार्य काका कालेलकर जो भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानीशिक्षाविदपत्रकार और लेखक थे उनका निधन हुआ। दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर का जन्म सतारा जिले में 1885 में हुआ था। उनकी जीवनव्यवस्था नामक निबन्धसंग्रह के लिए उन्हें सन् 1965 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1689 में  स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।

1790 में अंग्रेजों ने दक्षिण भारत के शहर डिंडीगुल पर कब्जा किया।

1842 में तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई। 

1938 में इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा। 

1965 में रोमानिया में संविधान लागू हुआ। 

1978 में हिंदी और तेलुगू फिल्में की अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म हुआ।


1983 में  फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।

1988 में भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।

1986 में 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म जमैका में हुआ। 

1991 में सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ किए गए। मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

1993 में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।

1997 में पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

2000 में दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।

2003 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2005 में बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।


2006 में 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन हो गया। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment