Saturday 18 August 2018

18 अगस्त - सुभाष चंद्र बोस का निधन हुआ

1945 में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ताईवान के ताईहोकु में विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुएबाद में एक सैन्य अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।हालांकि कई लोग इस घटना को सच नहीं मानते। तमाम उनके प्रशंसक मानते हैं कि वे लंबे समय तक जीवित रहे।

293 ईसा पूर्व में रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।

1201 में उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।

1800 में लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम कालेज की स्थापना।

1838 में अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।

1858 में नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1868 में फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।

1872 में शास्त्रीय संगीत के महान साधन पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने 1901 में लाहौर में गंधर्व महाविद्यालय की स्थापना की। उन्हें वंदे मातरम की संगीत रचना का भी श्रेय जाता है।


1891 में कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

1900 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म हुआ।

1934 में फिल्म निर्देशक, गीतकार  और कवि गुलजार ( संपूर्ण सिंह)  का जन्‍म झेलम जिले के दीना गांव ( अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2002 में उन्हे साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म मेरे अपने थी।

1940 में पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
  
1949 में हंगरी में संविधान लागू हुआ।

1951 में बंगाल के खड्गपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना हुई।

1990 में श्री नारायण चतुर्वेदी हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक का निधन हो गया।

2008 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने विपक्ष के भारी दबाव में त्यागपत्र दिया।

2012 में अफगानिस्तान में नाटो के हवाई हमले में कम से कम 13 आतंकवादी मारे गए।

2013 में पश्चिम बंगाल में एक बस में बम विस्फोट में छह लोग मारे गए।


2018 में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और शांति प्रयासों के लिए नोबेल सम्मान से सम्मानित कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। मूल रूप से घाना के रहनेवाले कोफी अन्नान को वैश्विक स्तर पर शांति प्रयासों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )



No comments:

Post a Comment