Thursday 2 August 2018

02 अगस्त - मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री का जन्मदिन है आज


1877 में राजनेता रविशंकर शुक्ल का जन्म  सागरमध्य प्रदेश में 2 अगस्त को हुआ। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह 1 नवम्बर, 1956 को बने नए राज्य मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने। उनके दो पुत्र श्यामाचरण शुक्ल और विद्या चरण शुक्ल भी बाद में राजनीति में सक्रिय रहे। भारत सरकार ने उनके सम्मान में 1992 में डाक टिकट जारी किया था। 

1763 में मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ.


1790 में अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई.


1858 में ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया.




1935 में ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित किया जिसके तहत बर्मा और अदन को भारत से अलग किया गया।


1939 में विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।


1970 में सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनींजिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।

1976 में पंजाब में पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद जाहिद का जन्म हुआ।

1980 में इटली में बम विस्फोट में 70 से अधिक मरे , 200 घायल।


1984 में यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की.

1985 अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गए।


1987 में विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।


1990 में इराक ने कुवैत पर हमला किया

1999 में पूर्वी भारत के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर में 500 से अधिक लोगों की मौत।

1999 में चीन ने लम्बी दूरी (8000 किलोमीटर) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया। 



(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


No comments:

Post a Comment