Monday 6 August 2018

06 अगस्त - 1925 में सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का निधन


1925 में कांग्रेस पार्टी नेता और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख चेहरा सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का निधन कोलकाता के पास बैरकपुर में हुआ। उनका जन्म 10 नवंबर 1848 को करीमनगर में हुआ था। वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। 

उन्होंने इंडियन नेशनल एसोशिएशन नामक संस्था की भी स्थापना की थी। उन्हें 1905 के बंगाल का निर्माता भी कहा जाता है। एसन बनर्जी के पिता का नाम दुर्गाचरण बनर्जी था। वे अपने पिता की गहरी प्रगतिशील सोच से प्रभावित थे।

1180 में  जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ।

1821 में  ब्रुसेल्स में 'कौरियर आॉफ पेज बास' अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित हुआ

1825 में बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की.

1862 में मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।

1906 में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर वंदेमातरम्समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।

1914 में ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.



1945
में 6 अगस्त अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया. इस बम का नाम लिटल ब्वॉय था। उस परमाणु हमले की विभीषिका आज भी रोंगटे खड़े कर देती है।

1960 में क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया.

1962 में  जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली.

1964 में अमेरिका के नेवादा इलाके में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमीथियस (चीड़ का पेड़) को रिसर्च के लिए काटा गया।

1976 में जुल्फिकार अली भुट्टो ने कराची की पोर्ट कासिम की आधारशिला रखी।

1996 में नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

2010 में जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से 255 के करीब लोग मारे गए।


2012 में नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment