Wednesday 22 August 2018

22 अगस्त - महान व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का जन्म होशंगाबाद में हुआ

1924 में मशहूर व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई जी का जन्म मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ।वे हिंदी के पहले रचनाकार हैं जिन्होंने व्यंग्य को विधा का दर्जा दिलाया
परसाई जबलपुर व रायपुर से प्रकाशित अखबार देशबंधु में पाठकों के प्रश्नों के उत्तर देते थे। स्तम्भ का नाम था-पूछिये परसाई से। लोग उनके सवाल-जवाब पढ़ने के लिये अखबार का इंतजार करते थे।

1320 में नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया।

1639 में  ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के राजा पेडा वेंकट राय से कोरोमंडल तट चंद्रगिरी में कुछ जमीन खरीदी। वेंकट राय ने अंग्रेजी व्यापारियों को यहां एक फैक्ट्री और गोदाम बनाने की अनुमति दी थी. एक साल बाद ब्रिटिश व्यापारियों ने यहां सेंट जॉर्ज किला बनवाया जो औपनिवेशिक गतिविधियों का गढ़ बना।

1647 में 22 अगस्त को स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का जन्म हुआ। फ्रांस में जन्में पापेन गाड़ी के मोटर को संचालित करने के लिए भाप की शक्ति का प्रयोग किया। पापेन का यह आविष्कार आगे चलकर बड़ी गाड़ियों के लिए प्रेरक साबित हुआ।

1698 में रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।

1762 में एन. फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।

1818 में भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन हुआ।

1848 में अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

1849 में इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।

 1851 में ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।

1904 में चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म हुआ।

 1910 में जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।

1914 में ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।

1918 में भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।

1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।

1922 में जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।


1955 में तेलुगु फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म हुआ।

1962 में विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।

1969 में अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत हुई।

2010 में चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गयाउनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment