
पिता भी कनकलता उपनाम से कविताएं लिखा करते थे। मैथली शरण गुप्त ने पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी काव्य संग्रहों की रचना की। झांसी रेलवे स्टेशन पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। उनका निधन 12 दिसंबर 1964 को हुआ। साहित्य जगत में लोग उन्हे सम्मान से दद्दा के नाम से बुलाते थे। 1954 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि कहा था।
1108 में 3 अगस्त को लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
1492 में यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1492 में इटली के नाविक
क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
1645 में अल्लेरशेइम के
युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
1678 में राबर्ट लासैले
ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
1780 में मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1860 में न्यूजीलैंड में
दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
1900 में फर्स्ट वन टायर
एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 में प्रथम विश्व युद्ध
के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1925 में अमेरिका की अंतिम
सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
1934 में एडोल्फ हिटलर ने
चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर दिया एवं अपने को नेता घोषित किया।
1957 में अब्दुल रहमान को
मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से
स्वतंत्रता हासिल की.
1960 में पश्चिमी अफ्रीकी देश
नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1984 में अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे का जन्म हुआ था।
2003 में अमेरिका के एंग्लिकन
चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने का फैसला किया । न्यू हैंम्पशायर के
जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ डेपुटीज ने भारी बहुमत से बिशप चुना था।
(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )
No comments:
Post a Comment