Thursday 16 August 2018

16 अगस्त - पुड्डुचेरी का भारत में विलय हुआ

1962 में 16 अगस्त को पुडुचेरी (पांडिचेरी) का भारत में औपचारिक तौर पर विलय हुआ। इसलिए पांडिचेरी अपना स्वतंत्रता दिवस 16 अगस्त को ही मनाता है। इससे पहले यह कई सौ साल तक फ्रांस के अधिकार में रहा। आज भी फ्रेंच यहां के राजकीय भाषाओं में एक है। यह तमिलनाडु से लगा हुआ राज्य है, पर इसके कुछ हिस्से दूर हैं। माहे केरल में है, येनम आंध्र प्रदेश में है, तो कराइकल पुड्डुचेरी से दूर तमिलनाडु में ही है। 


1691 में अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।

1777 में अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।

1787 में तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।

1886 में योगी रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु। वे स्वामी विवेकानंद के गुरु थे।

1858 में अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलीग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया.

1904 में हिंदी की लोकप्रिय कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ

1906 में दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8.6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत।

1924 में नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1943 में बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।

1946 में कलकत्ता (कोलकाता) में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

1960 में साइप्रस को यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में वहां मनाया जाता है।

1970 में हिन्दी फिल्मों की मशहूर हीरोइन मनीषा कोईराला का जन्म हुआ।

1997 में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान का निधन

2001 में  हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल करके सौर मंडल के बाहर स्थित एक ग्रह को खोजा था।

2018 में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 93 साल की आयु में दिल्ली के एम्स में हो गया। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment