Thursday 3 May 2018

03 मई- पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र का प्रदर्शन हुआ

1913 में पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई। पहली फीचर फिल्‍म करीब 40 मिनट की है। इस फिल्‍म का बजट उस समय करीब 20 हजार रुपये था। इस फीचर फिल्म को बनाने में कुल 7 महीने और 21 दिन लगे थे। इसके निर्माता निर्देशक दादासाहब फालके थे और यह भारतीय सिनेमा की प्रथम पूर्ण लम्बाई की नाटयरूपक फिल्म थी। फिल्म भारत की कथाओं में से एक जो राजा हरिश्चन्द्र की कहानी पर आधारित है। इसकी भाषा मराठी थी। फिल्म में अभिनय करने वाले सभी कलाकार मराठी थे इसलिए फिल्म को मराठी फिल्मों की श्रेणी में भी रखा जाता है। 

1616 में लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

1660 में स्वीडनपोलैंड और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1765 में  यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में खुला

1830 मे दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी चलनी शुरू हुई। 

1837 मे यूनान में एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। 

1845 मे चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।

1919 में अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित हुई

1919 में अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।

1924 में सबसे पुरानी यहूदी युवा बिरादरी अलेफ ज़ैडिक अलेफ ओमाहानेब्रास्का में स्थापित हुई।

1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

1947 में विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ।

1951 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।

1955 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म।

1965 में कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1969 में भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ।

1998 में'यूरोको यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।

2008 में टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।

2013 में चीन में लगभग 16 करोड़ साल पुराना डायनासोर का जीवाश्म मिला।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment