Friday 4 May 2018

04 मई – शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान शहीद हुए

1799 में देश के प्रसिध्द शासक और स्वतंत्रता के लिए अंग्रेज़ी हुकूमत से लड़ने वाले 'शेर-ए-मैसूर हज़रत टीपू सुलतानशहीद हुए। टीपू सुलतान के पिता हैदर अली ने आट्ठारहवीं शताब्दी के आरंभ में दक्षिणी भारत में एक बड़ी सरकार की स्थापना की।  टीपू सुलतान के पिता हैदर अली ने आट्ठारहवीं शताब्दी के आरंभ में दक्षिणी भारत में एक बड़ी सरकार की स्थापना की जिसका केन्द्र श्रीरंगापट्टम था  टीपू सुल्तान का जन्म 20 नवम्बर 1750 को कर्नाटक के देवनाहल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम सुलतान फतेह अली खान शाहाब था। उनके पिता का नाम हैदर अली और माता का नाम फ़ख़रून्निसा था। टीपू सुलतान कोमैसूर के शेर के रूप में जाना जाता है।

 1493 में पोप एलेक्जेंडर षष्ठम ने अमेरिका महाद्वीप को पुर्तगाल और स्पेन के बीच बांटा। 1502 ईसवी को विख्यात नाविक क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने अपनी चौथी समुद्री यात्रा में कोस्टारिका क्षेत्र का पता लगाया। 
1715 में पेरिस में खुलने और बन्द होने वाली पहली छतरी बनाई गई।
1780 में अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना हुई।
1807 में ईरान और फ़्रांस के बीच फिन केन एशटायन नामक समझौता हुआ। उस समय नेपोलियन योरोपीय सरकार से युद्धरत था।
1818 में नीदरलैंड और ब्रिटेन ने गैरकानूनी दास व्यापार के खिलाफ समझौता किया।
1846 में अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
1854 में भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
1878 में ओपेरा थियेटर में टॉमस एल्वा एडीसन ने अपने आविष्कार फोनोग्राफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
1896 में लंदन में डेली मेल समाचार पत्र का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897 में फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1924 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह पेरिस में आयोजित किया गया।
1931 मे अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा तुर्की के राष्ट्रपति बने।
1945 मेंजर्मनी की नेश्नलसोशियालिस्ट पार्टी के भंग हो जाने की औपचारिक घोषणा की गयी। यह नाज़ी दल के नाम से प्रसिद्ध थी।
1979 में श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1980 में यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
1980 में जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
2010 में अमेरिका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अनुसार उनके देश के पास सितंबर 2009 तक कुल 5211 परमाणु हथियार थे।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment