Tuesday 29 May 2018

29 मई – दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर मानव कदम पड़े

1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। हिलेरी न्यूजीलैंड के रहने वाले थे जबकि शेरपा तेनजिंग नेपाल के निवासी थे। दुनिया को इसकी खबर 31 मई और एक जून की मिली। कई अखबारों ने पहले पन्ने पर आठ कालम खबर एवरेस्ट विजय पर प्रकाशित की। नेपाल में स्थित 8848 मीटर ऊंची इस चोटी को नेपाली में सागरमाथा कहते हैं। हिलेरी और तेनजिंग के एवरेस्ट फतह से पहले कई कोशिशें असफल हो चुकी थीं।


0757 में  संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।

1658 में औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।

1727 में  पीटर-द्वितीय 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।

1874 में स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ। 

1906 में जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।

1919 में प्रिकमर्ग गणराज्य हंगरी से औपचारिक रूप से स्वाधीन हो गया।

1922 में ब्रिटिश लिबरल सांसद होरटियो बॉटोमली को धोखाधड़ी के अपराध में 7 साल के लिए जेल में बंद कर दिया गया।

1947 में भारतीय मानक संस्थान ( आईएसआई) की स्थापना की गई।

1968 में दारा सिंह कुश्ती में विश्व चैंपियन बने।

1970 में यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।

1972 में भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया।

1985 में यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मारे गए।

1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मौत हो गई। वे एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हुए जो प्रधानमंत्री के तौर पर संसद के सत्र में नहीं जा सके। उनकी छवि किसान नेता के तौर पर थी।

1999 में नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना हुई।

2007 में जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment