Tuesday 22 May 2018

22 मई – राजाराम मोहन राय का जन्म हुआ

1772 में सामाजिक-धार्मिक सुधारकों में से एक राजा राममोहन राय का जन्म बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुगली जिले के राधानगर में हुआ उच्च शिक्षा के लिए वे पटना आए। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्हें भारतीय भाषायी प्रेस का प्रवर्तक भी माना जाता है। वे कई भाषाओं के ज्ञाता और मूर्ति पूजा के विरोधी थे। उनका निधन 22 सितंबर 1833 को इंग्लैंड में हुआ।

1761में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गई।

1420 में आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।

1805 में गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।

1859 में स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ था सर ऑर्थर कोनन डॉयल अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैंउनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है

1885 में  फ्रांस के विख्यात कवि और लेखक विक्टर ह्यूगो का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 

1871 में अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।

1906 में राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।

1936 में भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास किया गया

1939 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर हुए

1940 में अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित क्रिकेटर एस प्रसन्ना का जन्म हुआ।

1960 में आज ही के दिन सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया थाये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।

1961 में ऩ्यू साउथ वेल्स में भी आज ही के दिन भूकंप आया था

1961 में ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरू किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।

1963 में भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1971में  अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे

1972 में पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र। 

1987 में दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड हुआ था इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था

2012 में आज ही के दिन 643 मीटर ऊंची टोक्यो स्काई टावर का उद्घाटन हुआ और इसके रेस्तरां और शॉपिंग मॉल के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment