Friday 18 May 2018

18 मई - रुबाइयां लिखने वाले उमर खैयाम का जन्म हुआ

1048 में फारसी और ताजिकी भाषाओं के प्रसिद्ध कविगणितज्ञ और दार्शनिक उमर खैयाम का जन्म इरान के निशापुर में हुआ। वे फ़ारसी साहित्यकारगणितज्ञ और ज्योतिर्विद थे। न्होंने इस्लामी ज्योतिष को एक नई पहचान दी। उनके सुधारों के कारण सुल्तान मलिकशाह का पत्रा (तारीख़-ए-मलिकशाही)जलाली संवत या सेल्जुक संवत का आरंभ हुआ। इनकी रुबायों (चार पंक्तियों में लिखी एक प्रकार की कविता) के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। हिंदी में खैयाम की रुबाइयों के ज्यादातर अनुवाद मूल कृति (फारसी) से न होकर एडवर्ड फिट्ज़जेराल्ड कृत अंग्रेजी अनुवाद से हुआ है आमतौर पर तो खैयाम को'खाओपियो और मौज करो ' के जीवन-दर्शन का प्रणेता समझा जाता है। पर संसार की नश्वरता से जीवन के प्रति उत्पन्न विरक्ति का भाव भी खैयाम की कई रुबाइयों में दिखाई देता है। पेश है खैयाम की एक रुबाई-
प्राणप्रियेढालो मदिरा जो कर दे मेरे सब दुःख दूर,
बीते पर क्यों खेद करुँ मैंक्यों समझूं कल होगा क्रूर.
कल किसने देखा है जग में मत गाना प्रिय कल के गीत,
आज पिला दो हो सकता है कल तक जीवन जाए बीत।

1703 में डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
1756 में इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1769 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1804 
में नेपोलियन को फ्रांस का सम्राट घोषित किया गया था।

1848 में जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।

1865 
में विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

1860 में अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।

1888 में अमरीका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया था।
1912 में श्री पुंडलिकनाम की एक फिल्म कोरोनेशन सिनेमैटोग्राफ गिरगांव मुंबई में रिलीज की गई दादा साहेब तोरणे द्वारा बनाई गई यह भारत की पहली मूक फिल्म होने की दावेदार है। पर इसका दावा इसलिए खारिज हो गया क्योंकि यह एक नाटक की सिनेमेटोग्राफ वर्जन थी।
1933 में भारत के 11 वें प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा का जन्म हुआ।
1940 में जर्मनी की सेना ने ब्रूसेल्स पर कब्जा किया।
1950 में 
अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए 12 नाटो सदस्य देशों ने स्थाई संगठन बनाने पर सहमति जताई।
1974 में 
राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
1990 में 
पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया।
1991 में 
​ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
1994 में 
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्षके रूप में मनाने का निर्णय लिया
2003 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मेगावाती सुकर्णोपुतरी ने मार्शल लॉ की घोषणा की और 30,000 सैनिकों को ऐस में भेज दिया।
2004 में सोनिया गांधी ने अपनी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भारत की प्रधान मंत्रीता स्वीकार करने से मना कर दिया।

2009 में श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment