Wednesday 16 May 2018

16 मई - सिक्किम भारत का हिस्सा बना

1975 में 16 मई को भारत सरकार ने एसके लाल को सिक्किम का गवर्नर बनाकर भेजा। इस तरह इस दिन सिक्किम भारत का हिस्सा बन गया। इसी दिन काजी दोरजी को भी सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही गंगटोक में तिरंगा लहराने लगा। सिक्किम भारत का 22वां राज्य है। दोरजी अगले चार साल तक 1979 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे। दोरजी को फादर ऑफ सिक्किम कहा जाता है।

1606 में रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई।

1875 में वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।

1877 में फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू हो गया।

1881 में बर्लिन के पास बिजली से चलने वाली पहली ट्राम सेवा शुरू हुई।

1929 में हॉलीवुड में पहले एकेडमी अवॉर्ड दिए गए।

1933 में प्रसिद्ध उपन्यासकार और लेखक गुलशेर खां शानी का जन्म छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुआ। काला जल, कस्तूरी, सांप और सीढ़ी, पत्थरों में बंद आवाज, एक लड़की की डायरी उनकी प्रसिद्ध कृतियां हैंवे समकालीन भारतीय साहित्य के संस्थापक संपादक थे। उनका निधन 10 फरवरी 1995 को हो गया। उनके साहित्य में गर्दिश और गरीबी का चित्रण मिलता है। उनके उपन्यास कालाजल पर दूरदर्शन पर धारावाहिक भी बना था।

1945 में ओडिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपालचंद्र प्रहराज का निधन हो गया।

1999 में दक्षेस का 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा हुई।

2004 में रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता। 

2006 में हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।

2007 में फ्रांस में निकोलस सरकोजी का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 16 मई को ही शुरू हुआ।

2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।

2010 में वेस्ट इंडीज में आयोजित 20-20 विश्व कप के निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के 147 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और पहली बार विश्व विजेता बना।

2013 में अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानी मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली।

2014 मे भारत के एक बड़े बिजनेसमैन रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हो गया। रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।

2014 मे नैरौबी में एक धमाका हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment