Saturday 5 May 2018

05 मई – कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ

1818 में जर्मनी के ट्रियर शहर में महान विचारक कार्ल मार्क्स का जन्म एक यहूदी परिवार में हुआ। बाद में उनका परिवार ईसाई बन गया। मार्क्स अर्थशास्त्री दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनकी मृत्यु 14 मार्च 1883 को लंदन में हुई। 17 वर्ष की अवस्था में मार्क्स ने कानून का अध्ययन करने के लिए बॉन विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। इसके बाद उन्होंने बर्लिन और जेना विश्वविद्यालयों में साहित्य, इतिहास और दर्शन का अध्ययन किया। इसी काल में वह हीगेल के दर्शन से बहुत प्रभावित हुए। कार्ल मार्क्स को एक नई विचारधारा व नए मत-राज्य शासन का व एक नई आर्थिक व्यवस्था का निर्माता माना जाता है।


1260 में कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।

1479 में सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म हुआ।


1916 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ।

1922 में ब्रोंक्स में यांकी स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ।

1935 में हिंदी और गुजराती के साहित्यकार आबित सुरती का जन्म हुआ।

1949 में भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई ।

1933 में निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने भारत में अपनी सेवाएं आरंभ की। 

1999 में रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

2003 में भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू हुई। 

2006 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय संगीतकार नौशाद अली का निधन हो गया।

2008 में पद्मभूषण पंडित किशन महाराज का अंतिम संस्कार हुआ। वे जाने माने तबला वादक थे।

2010 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।

2017 में भारत में किसी उच्च न्यायालय की पहली महिला महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन हो गया। वे प्रख्यात लेखक विक्रम सेठ की मां थीं।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment