Wednesday 30 May 2018

30 मई – हिंदी का पहला अखबार प्रकाशित हुआ

1826 में कोलकाता से उदन्त मार्तण्ड समाचार पत्र का प्रकाशन हुआ। यह हिंदी का पहला समाचार पत्र था। इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है। इस समाचार पत्र के प्रकाशक संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल कानपुर के रहने वाले थे।  कलकता के कोलू टोला नामक मोहल्ले की 37 नंबर आमड़तल्ला गली से अखबार का प्रकाशन हुआ। डेढ़ साल नियमित प्रकाशन के बाद यह पत्र बंद हो गया। यह पत्र हर मंगलवार को बाजार में आता था।

1381 में इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।

1498 में कोलंबस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।

1539 में स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।


1889 में आधुनिक ब्रा का अविष्कार हुआ था। इससे पहले विक्टोरियन काल में महिलाएं कोर्सेट पहनती थीं जो एक तरह का जैकेट होता था, जिसे पीछे डोरियों से बहुत ज्यादा कस दिया जाता था।

1909 में हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक पंडित मुखराम शर्मा का जन्म हुआ।

1922 में वॉशिंगटन डीसी में लिंकन स्मारक समर्पित किया गया।

1981 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।

1987 में गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वां राज्य बना।

1996 में छह वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।

1998 में पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।

2000 में आधुनिक हिंदी साहित्य के आलोचक राम विलास शर्मा का निधन हुआ।

2003 में नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 में सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।

2007 में अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।

2012 में विश्नाथन आनंद  चौथी बार शतरंज के विश्व चैंपियन बने।

2013 में बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक निर्देशक ऋतुपर्णो घोष का निधन हो गया। अपनी फिल्मों और जीवन के जरिए फिल्मकार ऋतुपर्णो घोष ने स्त्री मन और पुरुष के साथ उसके संबंधों को नए सिरे से परिभाषित किया। उन्होंने उन्नीसे अप्रैल, चोखेरबाली, रेनकोट, द लास्ट लियर जैसी फिल्में बनाईं।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment