Friday 11 May 2018

11 मई – सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ

1912 में महान कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ। मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे। टोबा टेक, खोल दो, ठंडा गोस्त उनकी प्रमुख कहानियां हैं। उनका निधन 18 जनवरी 1955 को हुआ। उन्होंने 22 लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटक के पांच संग्रह, रचनाओं के तीन संग्रह और व्यक्तिगत रेखाचित्र के दो संग्रह प्रकाशित कराए। उनकी कहानियों में अश्लीलता के आरोप लगे, जिसकी वजह से मंटो को छह बार अदालत जाना पड़ा था


1752 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।

1784 में ब्रिटेन और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1814 में प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।

1833 
में इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।

1857 
में दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।

1918 में मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ। वे भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थीं।

1922 में रेडियो स्टेशन केजीयू का हवाई में प्रसारण शुरू हुआ।

1924 में गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई।

1951 में राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

1955 
में इजरायल ने गाजा पर हमला किया।

1956 
में गोल्ड कोस्ट (वर्तमान में घाना देश) को 6 मार्च, 1957 को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई।

1960 
में पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।

1965 
में बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत।

1985 
में इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।

1998 में भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु बमो के परीक्षण किया। इसका कोड वर्ड था बुद्ध मुस्कुराए।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment