Sunday 13 May 2018

13 मई – कालांजर में शेरशाह की मौत हुई

1545 में महान शासक शेरशाह की मौत कालांजर के किले में युद्ध के दौरान हो गई। वह आखिरी वक्त तक काफी बहादुरी से लड़े। हालांकि अपनी मौत से पहले शेरशाह ने अपने लिए मकबरे का इंतजाम कर लिया था जो सासाराम का बड़ा दर्शनीय स्थल बन गया है। मकबरा उसके जीवन काल में बनना आरंभ हो गया था जो उसके मृत्यु के तीन महीने बाद पूरा हो गया। शेरशाह के मकबरे के सामने शेरगंज मुहल्ले में उसके पिता हसन शाह सूरी का भी मकबरा है। स्थानीय लोग इसे सूखा हुआ रौजा भी कहते हैं। 



 1643 में चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।

1648 में दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

1861में ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।

1905 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।

1913 में गांधीवादी कार्यकर्ता सोमभाई का जन्म क्वेटा पाकिस्तान में हुआ था। 1938 में उन्होंने दैनिक हिन्दस्तान में सत्यदेव विद्यालंकार के साथ काम किया। 

1931 में पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

1952 में स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।

1962 में सर्वपल्ली डा राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने ।

1967 में डा जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने।

1968 में अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुई।

1995 में चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।

1998 में भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।

2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।

2014 में तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।

2018 में पूूूूर्व सांसद और लोकप्रिय कवि गीतकार बालकवि बैरागी का निधन हो गया। उन्होंने फिल्म रेशमा और शेरा का लोकप्रिय गीत - तू चंदा में चांदनी, तू तरुवर मैं शाख रे...लिखा था। 
उनका जन्म मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की मनासा तहसील के रामपुरा गांव में 10 फरवरी 1931 को हुआ था। उनके जन्म का नाम नंदराम दास बैरागी था।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment