Saturday 19 May 2018

19 मई – रस्किन बांड का जन्म हुआ

1934 में अंगरेजी के लेखक और कहानीकार रस्किन बांड का जन्‍म हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ। बाद में वे उत्तराखंड के मसूरी में रहने लगे। खास तौर पर वे बच्चों में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी लिखी कई कहानियों पर फिल्में भी बनीं है। इसमें सात खून माफ, ब्लू अंब्रेला आदि प्रमुख हैं। एक था रस्टी, रस्टी के कारनामे उनकी प्रमुख रचनाएं हैं।

1568 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने स्कॉट रानी मैरी को गिरफ्तार किया।

1571 में मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।

1743 में ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।

1792 में रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई।

1848 में दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।

1885 में जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।

1892 में बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से ​रिहा किए गए थे।

1900 में दुनिया के तब के सबसे बड़े रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुला, इटली-स्विट्जरलैंड मार्ग से जुड़े।

1904 में भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति जमशेदजी नौसेरवां जी टाटा (जेआरडी) का निधन हुआ।

1913 में भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ।

1926 में बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।

1930 
में श्वेत महिलाओं को साउथ अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।

1999 में भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

1999 में मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय।

 1922 में सोवियत संघ में पायोनियर युवा संगठन की स्थापना की गई।

2010 में भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपये का शुल्क मिलना तय हो गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment