Sunday 27 May 2018

27 मई – पंडित नेहरू का निधन हुआ

1964 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में सुबह छह बजे आखिरी सांस ली। उन्हे दिल का दौरा पड़ा था। पंडित नेहरु मृत्यु से महज एक दिन पहले ही 26 मई 1964 को देहरादून गए थे। नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है। बड़े-बड़े विदेशी अखबारों ने भी नेहरू की मौत की खबर पहले पन्ने पर छापी। फर्स्ट या सेकेंड लीडनेहरू बहुत बड़ी शख्सियत थे। उनकी मौत के समय भारत की आबादी करीब 46 करोड़ थी।


1153 में मेलकॉलम चतुर्थ स्कॉटलैंड के राजा बने।

1199 में जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई। 


1538 में जेनेवा में धर्म सुधार आंदोलन के प्रणेता जॉन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।

1647 में अमेरिका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फांसी दी गई थी।

1805 में नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।

1894 में ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म हुआ

1895 में ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फिल्म प्रोजेक्टर का पेटेंट प्राप्त किया था।

1926 में लेबनान में संविधान को अपनाया।

1930 में रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था।

1937 में अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।

1950 में ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया।

1951 में बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।

1962 में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म हुआ।

1994 में नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।

1999 में बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गई।

2010 में भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment