Thursday 31 May 2018

31 मई: महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ

1725 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ। वे अत्यंत दानप्रिय शासक थीं। उन्होंने देश के प्रमुख हिंदू मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। उनका राज्य बहुत बड़ा नहीं था पर उन्होंने जो कुछ अपने जीवन में किया वह चकित करने वाला है। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, सोमनाथ मंदिर गुजरात आदि मंदिरों का जीर्णोद्धार उन्होंने करवाया। वह अपनी प्रजा को संतान के समान मानती थीं।

1577 में मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां मूल नाम 'मेहरुन्निसाका जन्म हुआ।

1727 में फ्रांसब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1759 में अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।

1774 में भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1843 में  मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म हुआ।

1867 में मुम्बई(तत्कालीन बंबई )में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।

1878 में जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत हुई।

1889 में अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित  जॉन्सटाउन  में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत हो गई।
1900 में लार्ड राबर्ट्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जाेहानसबर्ग पर कब्जा किया।

1902 में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन पर ऑलआउट हो गई। यह आस्ट्रेलिया का यह न्यूनतम स्कोर है।

1907 में अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गयी। 

1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1959 में तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से चलकर भारत आए। उन्हें तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।

1964 में बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।

1994 में दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।

1996 में बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।

1999 में एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए

1999 में कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।

2010 में आतंकवादियों ने लाहौर के जिन्ना अस्पताल पर हमला कर 12 लोगों को मार डाला।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment