Monday 28 May 2018

28 मई: मुस्लिम इतिहासकार इब्न खलदून का जन्म हुआ

1332 में अरब के प्रसिद्ध मुस्लिम इतिहासकार इब्न खलदून का जन्म हुआ। उन्हें इतिहास लेखन, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र का विद्वान माना जाता है। उनका निधन 19 मार्च 1406 को काहिरा में हुआ। उनका जीवन ट्यूनिशिया, मोरक्को, स्पेन और काहिरा में गुजरा। 2015 में फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग ने कहा है कि वह प्रसिद्ध अरब इतिहासकार इब्ने खलदून की किताब का अध्ययन कर रहे हैं। मार्क ज़ुकरबर्ग ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में लिखा - इब्ने खलदून की किताब मुक़द्दमा का एक साल तक मैं अध्ययन करूंगायह विश्व का इतिहास हैइस किताब का बुनियादी बिन्दु यह है कि समाज और संस्कृति कैसे आगे बढ़ती है, इसके अतिरिक्त इस किताब में नगर निर्माण, राजनीति, व्यापार और विज्ञान पर भी गहन चर्चा है।

1414 में खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी। 

1674 
में जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1742 
में लंद में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) खोला गया

1845 
में कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।

1883 
में स्वतंत्रता सेनानी और इतिहासकार विनायक दामोदर सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले के भागुर में हुआ

1900 
में चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।

1908 
में जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ

1918 
में अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।

1940 
में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।

1952 
में यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1956 
में भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए।

1959 
में अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।

1961 
में मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।

1963 
में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत हुई

1965 
में धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत हो गई

1967 
में 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर अपने देश पहुंचे।

1971 
में सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।

1987 
में मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था।

1996 
में रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।

1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विश्वास मत हारने के बाद इस्तीफा दिया।



1998 में  बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाच परमाणु परीक्षण किए।


2002 में नेपाल में फिर आपातकाल लगा।

2008 
में नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment