Friday 25 May 2018

25 मई – विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम का जन्म हुआ

1899 में बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ। वे अग्रणी बांग्ला कविसंगीतज्ञसंगीतस्रष्टा और दार्शनिक थे।नजरुल का जन्म भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश के वर्धमान जिला में आसनसोल के पास चुरुलिया गांव में एक दरिद्र मुसलिम परिवार में हुआ था।  नजरुल ने लगभग 3000 गानों की रचना की तथा साथ ही अधिकांश को स्वर भी दिया। उन्हें वर्ष 1960 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 'पद्म भूषणसे सम्मानित किया गया था। कवि काजी नज़रुल इसलाम बंगाल के "विद्रोही कवि" कहलाते हैं। उनका नाम गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का साथ ही लिया जाता है। उनका निधन 29 अगस्त 1976 को ढाका में हुआ।

1611 में मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह कियाबाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।

1877 में 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर 'सर जॉन लॉरेंसउड़ीसा तट के पास डूबा।

1886 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी क्रांतिकारीप्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म।

1831 में प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी का जन्म हुआ।

1919 में जावा में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई

1924 में जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन हुआ

1961 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।

1963 में अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।

1970 में बोइंग कंप्यूटर स
र्विस की स्थापना की गई।

1985 में बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।

1989 में मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।

1991 में इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।

1995 में अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डीएनए को डीकोड करने में सफलता मिली।

1998 में परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।

2003 में चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।

2005 में हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन
हो गया

2006 में नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2010 में भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment