Wednesday 23 May 2018

23 मई - महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ

1919 में जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ राजकुमारी गायत्री देवी के पिता राजकुमार जितेन्द्र नारायण कूच बिहार (बंगाल) के युवराज के छोटे भाई थेवहीं उनकी माता बड़ौदा की राजकुमारी इंदिरा राजे थीं। पहले शांतिनिकेतन, फिर लंदन और स्विट्ज़रलैंड में शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात इनका इनका विवाह जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह (द्वितीय) से हुआ। पूरी दुनिया में वे अपने सौंदर्य और बिंदास जीवन शैली के लिए जानी जाती रहीं। उनका निधन 29 जुलाई 2009 को जयपुर में हुआ।

1420 में आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।

1592 में वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।

1805 में गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।

1848 में पैदा होने वाले लिलिएनथाल ऐसे शख्स थे जिन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी।

1879 
में रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था।

1904 
में वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।

1915 
में प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।



1923 में बेल्जियम ने सेवना एयरलाइंस बनाया।

1928 मे 'इतालिया' नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था।

1949 
में पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।

1977 
में बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।

1984 
में बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

1999 में योहानिस रौ संघीय जर्मनी के न राष्ट्रपति नियुक्त किए गए

2004 में बांग्लादेश में तूफन के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूब गए

2008 
में भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment