Tuesday 15 May 2018

15 मई – मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई

1940 में दुनिया भर में लोकप्रिय फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स की स्थापना हुई । मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड का पहला रेस्त्रां खोला।
आज दुनिया भर में उनके 40 हजार के आसपास रेस्टोरेंट है। कई देशों में यह सस्ते फास्टफूड के रेस्तरां के तौर पर लोकप्रिय है। हालांकि अब बर्गर किंग और सबवे जैसे कई दूसरे अंतरराष्ट्रीय चेन उसे चुनौती भी देने लगे हैं। 

 1610 में पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।

1796 में फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।

1811 में पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता का ऐलान किया।

1817 में समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म कोलकाता में हुआ। उन्होंने 22 साल की उम्र में तत्वबोधिनी सभा की स्थापना की। वे महान साहित्यकार रविंद्रनाथ टैगोर के पिता थे। 

1905 में अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना।

1907 में सुखदेव थापर का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ। वे शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वालों में से एक थे। 

1918 में अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।

1925 में पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूज पेपर शुरू किया गया।

1930 में दुनिया की पहली एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंडशिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।

1935 मे मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।

1948 में ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

1957 में ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958 में सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।

1967 में बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म। उनकी पहली फिल्म अबोध थी। 1900 के बाद उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मं दी।

1995 में एलीसन गारग्रीब्स बिना किसी ऑक्सीजन सिलिंडर के माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

1999 में कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदान किया गया
2018 में वाराणसी कैंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बीम गिरने से 18 लोगो की मौत हो गई. 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment