Thursday 17 May 2018

17 मई : गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ

1951 में देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ। उधास ने गजलों को आम आदमी के बीच लोकप्रिय बनाया। उन्होंने सहज शब्दावली वाली रुमानी गजलों का अपने अलबम के लिए चयन किया। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई सुपरहिट अलबम भी आए हैं। 


1426 में पुर्तगाल में जल यात्रा की कला सिखने के लिए एक स्कूल खोला गया। इस कला की शिक्षा का यह पहला स्कूल था जिस की स्थापना का उददेश्य नाविकों को प्रशिक्षित करना था।

1498  में पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।

1540 में हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमायू को हराया।

1749 में प्रसिद्ध चिकित्सक तथा 'चेचक' के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ। एडवर्ड जेनर के इस आविष्कार से आज करोड़ों लोग चेचक जैसी घातक बीमारी से निजात पा सके हैं।

1769 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

1857 में बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट बने।

1884 में अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।

1970 में थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की 

1974 में आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाके हुए जिसमें 23 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे।

1975 में जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी। 

1978 में मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की चुराई गई शवपेटी खोज निकाली गई थी। वर्ष 1977 में चार्ली चैपलिन का क्रिसमस के दिन निधन हो गया था और उन्हें स्विट्ज़रलैंड की जेनेवा झील के पास दफनाया गया था। लेकिन दो चोर उनके ताबूत को वहां से खोद कर निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले 4 लाख पाउंड की वसूली की मांग करने लगे।

1987 में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

1993 में कंप्यूटर साफ्टवेयर निर्माता कंपनी इंटेल ने पैंटियम प्रोसेसर लांच किया।

2000 में ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले ब्रितानी नागरिक बने।

2010 में उत्तरी अफगानिस्तान में खराब मौसम के कारण कुंदुज से राजधानी काबुल जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 5 चालकों और 38 यात्रियों कुल 43 लोगों की मौत हो गई। 


 2016 में विख्यात चित्रकार सैंड्रो बोटी चेली का निधन हुआ।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment