Sunday 20 May 2018

20 मई- प्रकृति के सुकुमार कवि का जन्म हुआ

1900 में हिंदी साहित्‍य के महान कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था। हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। इस युग को जयशंकर प्रसादमहादेवी वर्मासूर्यकांत त्रिपाठी 'निरालाऔर रामकुमार वर्मा जैसे कवियों का युग कहा जाता है। उनका जन्म बागेश्वर में हुआ था। झरनाबर्फपुष्पलताभंवरा गुंजनउषा किरणशीतल पवनतारों की चुनरी ओढ़े गगन से उतरती संध्या ये सब तो सहज रूप से काव्य का उपादान बने।

1378 में जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।

1378 में दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या हुई।

1498 में पुर्तगाली यात्री वास्को दा गामाकालीकट (अब कोझिकोड) तक पहुंच गयाजो भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पहुंचे।

1677 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।

1766 में  इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन हो गया।

1873 सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को इसी दिन जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया। दुनिया की पहली जीन्स लेवी स्ट्रॉस ने बनाई थी।

1902 में क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिली।

1932 में  विपिनचंद्र पाल का निधन हुआ। वे राष्ट्रवादी नेता होने के साथ-साथ शिक्षकपत्रकारलेखक व वक्ता भी थे।

1957 में राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी टी प्रकाशम का निधन हुआ।

1958 में ब्रिटेन के हाई वायकॉम शहर के नए महापौर लेस्ली ब्रेन के वजन की ये देखने के लिए सार्वजनिक रूप से जांच की गई कि करदाताओं के पैसे से कहीं उनपर चर्बी तो नहीं चढ़ रही है।

1965 में ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।

1965 में मिस्र में पाकिस्‍तानी बोइंग विमान 720 - B के क्रैश हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई।

1972 में गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेहीका निधन हो गया। वे ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि थे।

1983 को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए थे जबकि 130 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।

2010 में दिवंगत लेखक जे जी फेरल को उनके उपन्यास 'ट्रबल्सके लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्रिटेन का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पहली बार किसी दिवंगत लेखक को दिया गया।

2012 इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।

2012 में प्रसिद्ध मानव विज्ञानी नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हो गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment