Wednesday 9 May 2018

09 मई – गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ

1866 में गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक गरीब परिवार में हुआ। स्वतंत्रता सेनानीसमाजसेवीविचारक एवं सुधारक थे। महादेव गोविंद रानाडे के शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक बहस करने की क्षमता से उन्हें भारत का 'ग्लेडस्टोनकहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे। चरित्र निर्माण की आवश्यकता से पूर्णत: सहमत होकर उन्होंने 1905 में सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना की। साल 1915 में 19 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई।

 1386 में पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
1540 में कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष करने वाले महाराणा प्रताप का उदयपुरमेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा का जन्म हुआ
1588 में ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
1653 में विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।
1689 में अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1874 में बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
1946 में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।
1947 में विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया।
1955 में पश्चिमी जर्मनी नाटो का हिस्सा बना।
1986 में तेनज़िंग नोर्गे का निधन- माउंट एवरेस्टहिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति
1995 में हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन हुआ।
1998 में प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेतातलत महमूद का निधन
2000 में जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे ग
 2002 में कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
2004 में चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
2005 में मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
2006 में यूरोपीय देश एस्टोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
2008 में अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया।
2010 में भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment