Saturday 26 May 2018

26 मई – लोकप्रिय अभिनेत्री मनोरमा का जन्म हुआ

1937 में दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री मनोरमा का जन्म  राजमन्नारगुड़ी, तंजावुर जिला, तमिलनाडु में हुआ। जब उन्होंने 1000 फिल्मों में काम कर लिया तो उनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ। उन्होंने 1500 से अधिक तमिलतेलुगुमलयालम और कन्नड़ फ़िल्मों में काम किया। उनकी मृत्यु 10 अक्टूबर 2015 को चेन्नई में हुई। वे भारतीय दक्षिण सिनेमा की सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेत्री एवं गायिका थीं। मनोरमा ने फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का खूब प्यार पाया। उन्होंने थान्गावेलु, थेंगाई श्रीनिवासन, और नागेश सरीखे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। उनके बचपन का नाम गोपीशांता था। प्रशंसक उन्हें आची कहकर बुलाते हैं। वे 1974 में मशहूर अभिनेता मेहमूद के साथ हिंदी फिल्म कुंआरा बाप में नजर आईं।  


1739 में मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।

1822 में नार्वे में चर्च में आग लग जाने के कारण 122 लोगों की मौत।

1926 में लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1927 में फोर्ड मोटर कंपनी ने लोकप्रिय मॉडल टी फोर्ड की आखिरी कार बनाई। कार का पहला संस्करण 1908 में आया था। बीस सालों तक यह कार दुनिया भर के लोगों के बीच लोकप्रिय रही। आज भी दुनिया के कई हिस्सों में इस कार को लोगों ने संभाल कर रखा है और विंटेज कार रैलियों में दिखाई दे जाती है।



1957 में बम्बई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1972 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1987 में श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1999 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।

1999 में  सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

2002 में चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।

2006 में इंडोनेशिया के जावा में भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख लोग बेघर हो ग


2006 में विज्ञान जगत में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।

2007 में भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।

2013 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग को हराकर आईपीएल ट्वंटी-20 खिताब अपने नाम किया।

2014 में नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे भाजपा से देश दूसरे प्रधानमंत्री और देश के 15वें प्रधानमंत्री बने


2014 को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में चुरेन रेलवे स्टेशन के पास गोरखधाम एक्सप्रेस ने एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment