Thursday 24 May 2018

24 मई - एंग्लो मोहम्डन ओरिएंटल स्कूल खोला गया

1875 में सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।  सर सैयद अहमद ख़ाँ ने लोगों को पारंपरिक शिक्षा के स्थान पर आधुनिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित कियाक्योंकि वह जानते थे कि आधुनिक शिक्षा के बिना प्रगति संभव नहीं है 1857 के गदर की असफलता के चलते सर सैयद का घर तबाह हो गया था। उनके परिवार के कई लोग मारे गए और उनकी मां को जान बचाने के लिए करीब एक सप्‍ताह तक घोड़े के अस्तबल में छुपे रहना पड़ा। इसके बाद ही वे पूरी तरह अंग्रेजों और उनके शासन के खिलाफ हो गए और पक्‍के राष्‍ट्रवादी बन गए। 

 1543 में पोलैंड के खगोलविद निकोलैस कोपरनिकस का निधन हुआ। उन्होंने कहा था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है।

1689 में ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1798 
में यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।

1819 
में ब्रिटेन की क्वीन विक्टोरिया का जन्म।
1830 
में अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
1956 में बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का 2500वीं जयंती धूमधाम से मनायी गई।
1985 में बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोग मरे।

1986 में मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
1993 में कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
1994 में मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
2000 में दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी। 
2001 में नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2002 में नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
2002 में रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किए।
2003 में इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
2004 मे उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2005  में एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 मे एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
2013 में राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2014 में थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment