Saturday 2 June 2018

02 जून –फिल्मकार मणिरत्नम का जन्म हुआ

1955 में फिल्मकार मणिरत्नम का जन्म तमिलनाडु के शहर मदुरै में हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने नायकम, बांबेरोजा, दिल से, युवा, गुरु, रावण जैसी फिल्में बनाईं। वे तमिल तथा हिन्दी दोनों भाषाओं के ख्याति प्राप्त फ़िल्म निर्माता हैं। मणिरत्नम को मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों का निर्देशन किया पर उन्होंने हिंदी सिनेमा को भी कई बेहतरीन फिल्म दी हैं। साल 2002 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया

1746 में रूस और ऑस्ट्रिया ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

1780 में कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला कर दिया।

1851 में अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।

1896 में गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।

1924 मेंअमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने भारतीय नागरिकता अधिनियम 1924 पर हस्ताक्षर कर उसे कानूनी रूप प्रदान किया जिसके अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों को जो उसकी सीमा के भीतर पैदा हुए थे 

1953 में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय लंदन के वेस्टमिन्स्टर एबे में हुए एक समारोह में ब्रिटेन की महारानी घोषित की गईं थीं।

1988 में महान फिल्मकार राजकपूर का निधन हो गया। राजकपूर को हिंदी सिनेमा का ग्रेट शो मैन कहा जाता है। आरके बैनर के तहत उन्होंने बेहतरीन फिल्में बनाई। श्री420, अवारा, जिस देश में गंगा बहती है, संगम, मेरा नाम जोकर, कल आज और कल, बॉबी,  प्रेमरोग, राम तेरी गंगा मैली उनकी प्रमुख फिल्में हैं।

1996 में उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।

1999 में दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति बनी।

1999 में भूटान में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत हुई।

2000 में पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में में बदलने संबंधी याचिका मंजूर

2000 में मलेशिया की राजधानी कुआलालमपुर में स्थित विश्व की सबसे ऊची इमारत पेट्रोनास तरिवन टावर्स दर्शकों के लिए खोला गया।

2003 में म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद हो गईं। 

2004 में आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।

2006 में अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment