Friday 29 June 2018

29 जून – देवकीनंदन खत्री का जन्म हुआ


1861 में हिंदी के पहले तिलिस्मी उपन्यासकार बाबू देवकीनंद खत्री का बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्म हुआ। उन्होंने चंद्रकांता संतति समेत कई उपन्यास लिखे। उनके उपन्यासों की लोकप्रियता का ये आलम था कि काफी लोगों ने इसे पढने के लिए हिंदी सीखी। उन्होंने  काजर की कोठरी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, वीरेंद्र वीर, गुप्त गोंडा, कटोरा भर, भूतनाथ जैसी रचनाएं की। उनका निधन 1913 में हुआ।  चंद्रकांता पर दूरदर्शन पर लोकप्रिय टीवी धारावाहिक का प्रसारण हो चुका है।  

1444 में सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया।

1613 में विलियम शेक्सपियर का ग्लेाब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।

1850 में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।

1864 में कनाडा क्यूबेक के मोंट सेंट हिलेरी कस्बे के नजदीक ग्रांड ट्रंक रेलवे लाइन पर एक ट्रेन के रिशेल्यू नदी में गिर जाने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई।

1893 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद पीसी महालनोविस का जन्म हुआ।

1932 में सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1936 में हास्यकवि और शैल चतुर्वेदी का जन्म अमरावती में हुआ। उनका निधन 29 अक्तूबर 2007 को मुंबई में हुआ। 

 1961 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन

1966 में अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण केंद्र पर बम गिरा

1966 में प्रसिद्ध विद्वान और गणितज्ञ डीडी कौशांबी का निधन हो गया।

2002 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।

2007 में आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।

2012 में करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया

 2014 में आईएसआईएस नाम से एक नयी खिलाफत की स्थापना के साथ अबु बक्र अल-बगदादी ने स्वयं को खलीफा नामित किया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

No comments:

Post a Comment