Tuesday 26 June 2018

26 जून – गायक बाल गंधर्व का जन्म हुआ


1888 में मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बालगन्धर्व का जन्म हुआ।  पुणे के एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में जन्में बाल गंधर्व का पूरा नाम नारायण श्रीपाद राजहंस था।  रंगमंच के उनके अभिनय से प्रभावित होकर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने वर्ष 1898 में उन्हें 'बाल गंधर्वका नाम दिया था और यहीं से उनका ये नाम प्रसिद्ध हो गया। पुणे में उनके नाम पर बाल गंधर्व रंग मंदिर बना है।

1873 में 26 जून को आजमगढ़ में महान गायिका गौहर जान का जन्म हुआ। उनका असली नाम एंजलिना योवर्ड था। वह भारत की पहली गायिका थी, जिन्होंने भारतीय संगीत के इतिहास में अपने गाए गानों की रिकॉर्डिंग कराई थी। वह भारत में 78 आरपीएम रिकॉर्ड पर संगीत रिकॉर्ड करने वाले पहले कलाकारों में से एक थीं, और भारत के ग्रामोफोन कंपनी द्वारा जारी की गई थीं। 

1254 मेंइटली के विख्यात नाविक और पर्यटक मार्को पोलो का वीनस में जन्म हुआ। मार्को पोलो के पिता और चाचा इटली के विख्यात नाविक थे।

1498 
में चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। पहली बार आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल का चीन के एक राजा ने पेटेंट करवाया था।
1714 
में स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1906 में पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
1919 में न्‍यूयॉर्क डेली न्‍यूज का प्रकाशन शुरू हुआ। 
1922 में राजकुमार लुई चार्ल्स अंटोइन ग्रीमल्डीलुई द्वितीय के नाम से मोनाको का राजा बना।
1945 में सेन फ़्रांसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
1963 में पश्चिम बर्लिन में ऐतिहासिक भाषण दिया था। इस भाषण में उन्होंने कहा था 'इस बिन आइन बर्लिनर।
1975 में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1992 में भारत ने 'तीन बीघा गलियारा  999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1999 में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस ने इस्तीफा दिया।  
2000 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
2004 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफाशुजात हुसैन नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
2004 में फिल्मकार यश जौहर का निधन हुआ। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के तहत कई लोकप्रिय फिल्में बनाई।
2008 में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में क्रमवार बम धमाके हुए थे जिसमें कई लोग मारे गए थे।
2008 में बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर जिले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment