Saturday 16 June 2018

16 जून – पार्श्वगायक हेमन्त कुमार का जन्म हुआ


1920 में हिन्दी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार मुखोपाध्याय का जन्म जन्म वाराणसी में हुआ।  उनके गाए कुछ हिट गीत ... है अपना दिल तो आवारा...ना जाने किस पे आयेगा, ना तुम हमें जानो, ना हम तुम्हें जाने, मगर लगता है कुछ ऐसा मेरा हमदम मिल गया...,ना ये चांद होगा, ना तारे रहेंगे, मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे...,
उनका परिवार पश्चिम बंगाल के बहारू गांव से संबंध रखता था। बीसवीं सदी के शुरुआती दिनों में ही उनका परिवार कोलकाता आकर बस गया। हेमंत कुमार कोलकाता में ही पले-बढ़े और यहीं शिक्षा पाई। यहीं उनकी मुलाकात उनके गहरे दोस्त सुभाष मुखोपाध्याय से हुई जो बाद में लेखक बन गए। उनका निधन 26 सितंबर 1989 को कोलकाता में हुआ।

1606 में सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।

1779 में स्पेन ने अमेरिका के समर्थन में ग्रेट ब्रिटेन पर हमले की घोषणा की।

1858 में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।

1881 में ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1890 में अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वायर गार्डन को खोला गया।

1903 में  नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।

1903 में दुनिया की प्रसिद्ध कार कंपनी फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।

1911 में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई।

1931 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डाक्टर बीडी शर्मा का जन्म हुआ।

1950 में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म मृगया को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने लंबे समय तक हिंदी फिल्मों में काम किया।

1983 में छत्तीसगढ़ के 'गुरु घासीदास विश्वविद्यालय' की स्थापना हुई।

2001 में अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।

2006 में नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।

2007 में सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment