Friday 1 June 2018

01 जून – अभिनेत्री नरगिस दत्त का जन्म हुआ

1928 में फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म कोलकाता में हुआ। उनका बचपन का नाम फातिमा राशिद था। वे एक भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। नरगिस ने हिन्दी फिल्म अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। वे उम्र में सुनील दत्त से बड़ी थीं। इन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बचपन में 1935 में ही तलाश-ए-हक  में ही कर दी थी। पर नरगिस ने एक्टिंग करनी 1941 में तमन्ना फिल्म से शुरू की। साल 1957 की मदर इंडिया फिल्म के लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। उन्होने राजकपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। 3 मई 1981 को उनका निधन हो गया।

 1638 में अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए।

1670 में इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किए।

1746 
में फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।

1819 
में बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गई।

1835 
में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।

1869 
में थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ।

1874 में ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।

1880 
में पहली पे-फोन सेवा शुरू की गई।

1912 में मुंबई से पेशावर के बीच पंजाब मेल ट्रेन पहली बार चली। यह देश के ऐतिहासिक ट्रेनों में से एक है। इसे लोग फ्रंटियर मेल के नाम से भी जानते हैं। 

1916 
में जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया।

1927 
में अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुए।



1930 
में भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।

1922 में रॉयल अलस्टा पुलीस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।

1980 में केबल न्यूज नेटवर्क ( सीएनएन ) का पहली बार प्रसारण हुआ।

1992 में भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ।

1999 में मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन कब्रों की खोज हुई।

1999 में हवाई विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित किए गए।

2005 में अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार चढ़ाई की।

2007 में ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया गया।

2010 में केजी बालाकृष्णन को मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment