Saturday 23 June 2018

23 जून – संजय गांधी का विमान हादसे में निधन


1980 में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी महज 33 साल की उम्र में एक विमान दुर्घटना में मारे गए। उनका जन्म 14 दिसंबर 1946 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें विमान उड़ाने का शौक था। हालांकि वे गांधी परिवार की विरासत संभालने वाले थे। पर उनकी असमय मौत के बाद बड़े भाई राजीव गांधी बाद में राजनीति में आए। संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी राजनेता और पर्यावरणविद हैं जबकि उनके बेटे वरुण गांधी भी राजनीति में हैं।

1757 में बंगाल में पलासी की लड़ाई में सिराजुद्दौला ने लार्ड क्लाईव की सेना पर हमला किया।

1868 में क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।

1888 में  फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।

1912 में आज ही के दिन कंप्‍यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्‍टएनालिस्‍ट एलन ट्यूरिंग का जन्‍म हुआ था।

1934 में गांधीवादी कार्यकर्ता और पर्यावरणविद चंडीप्रसाद भट्ट का जन्म हुआ।

1939 में गुजराती भाषा के लेखक और महान शिक्षाशास्त्री गिजूभाई बधेका का निधन हुआ।

1953 में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

1960 में जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।

1964 में आज ही के दिन मशहूर अमेरिकी लेखन डेन ब्राउन का जन्‍म हुआ था।



1994 में संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।

1995 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।

2008 में प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।

2008 में टायन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।

2014 में गुजरात का प्रसिद्ध रानी की वावऔर हिमाचल का 'ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क' यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।

2017 में  मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त हुए।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment