Thursday, 21 June 2018

21 जून – बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ


1953 में पाकिस्तान के इतिहास में लगातार दो बार चुनी जाने वाली इकलौती प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ। वह किसी भी इस्लामी देश की पहली प्रधानमंत्री भी थीं। 18 दिसम्बर 1987 में उनका विवाह आसिफ़ अली ज़रदारी के साथ हुआ। आसिफ़ अली ज़रदारी सिंध के एक प्रसिद्ध नवाब, शाह परिवार के बेटे और सफल व्यापारी थे। 27 दिसंबर 2007 में रावलपिंडी का लियाक़त बाग़ में बेनजीर भुट्टो की हत्या की गई।

1756 में जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गई।

1768
में मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।

1862 में ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।

1898 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।

1912 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ। वे अपनी प्रसिद्ध कृति अवारा मसीहा के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं।

1944
में बर्लिन पर भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।

1948
में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।


1957 में एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

1963
में कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।

1975 में वेस्टइंडीज टीम ने पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1977
में मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।

1991
में पीवी नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।

1999 में कोसोवो लिबरेशन आर्मी (केएलए) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न। 

2001 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया।

2003 में जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द आॅर्डर आॅफ द फोनिक्स ​जारी हुई।

2004
में चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।

2009
में भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment