Monday 11 June 2018

11 जून - क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ

1897 में महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ। 19 दिसंबर 1927 को 30 साल की उम्र मेंउन्हें फांसी दे दी गई। वे मैनपुरी षड्यन्त्र व काकोरी-काण्ड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे। वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के सदस्य भी थे। राम प्रसाद एक कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाभाषी, इतिहासकार और साहित्यकार भी थे। बिस्मिल उनका उर्दू तखल्लुस (उपनाम) था जिसका हिन्दी में अर्थ होता है आत्मिक रूप से आहत। उनकी लिखी शायरी – सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है... क्रांति का अमर गीत बन गई।


1184 में ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।

1770 में कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।

1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

1910 में कूस्तो का जन्म हुआ। उसने स्कूबा डाइविंग की खोज की थी। स्कूबा डाइविंग करने वाले पानी में जाने से पहले एक्वा लंग पहनते हैं ताकि वे गहरे पानी में भी सांस ले सकें। इस यंत्र की खोज 1943 में ज़ाक कूस्तो ने की थी।

1911 में जाने माने उपन्यासकार और कवि बाबा नागार्जुन का जन्म मधुबनी में हुआ। 

1921 में ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।

1924 में मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।

1935 में पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया गया था।

1948 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ।

1955 में जून 11 को फ़्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज़्यादातर लोग दर्शक थे।

1959 में इसी दिन इंग्लैण्ड के दक्षिणी किनारे पर होवरक्राफ्ट को दुनिया के सामने पेश किया गया। होवरक्राफ्ट को एक हवाई जहाज, एक नाव और एक ज़मीनी गाड़ी का मिलाजुला रूप था।

1964 में प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में विखेरी गई।

1983 में भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन हुआ था।

2003 में कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित हुईं।

2006 में नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।

2007 में फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।

2008 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment